अचरज है। सामाजिक कहलाने वाले तमाम मंच (सोशल मीडिया प्लेटफार्म) आज ‘रंगों’ की चर्चा से बजबजा नहीं रहे हैं। जबकि घटना तो ये कहीं ज़्यादा हौलनाक नहीं है क्या? पंजाब के पटियाला में 12 अप्रैल की सुबह ही हुई है। ख़ुद को ‘धार्मिक’ कहने वाले कुछ लोगों ने तलवार से पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के हाथ काट दिए।
रामायण का एक रोचक प्रसंग है। दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित हो रहे ‘रामायण’ धारावाहिक में अभी दो दिन पहले ही यह दिखाया गया। भगवान राम की सेना में शामिल नल और नील नाम के दो वानरों से यह प्रसंग जुड़ा है। इसके मुताबिक सेना सहित लंका जाने के लिए तीन दिन से भगवान राम समुद्र से रास्ता माँग रहे हैं। लेकिन वह नहीं माना तो उन्हें क्रोध आ गया। भगवान के कोप से घबराकर समुद्र तमाम भेंटें लेकर उनके सामने प्रकट हो गया। दोनों के बीच समुद्र के उस पार लंका तक पहुँचने के विकल्पों पर कुछ सम्वाद हुआ। इसी दौरान समुद्र ने भगवान राम को नल-नील के बारे में बताया कि ये “दोनों बचपन में बहुत ऊधमी थे। ऋषियों के पूजा-पाठ के
आज ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ है। इस बार का विश्व, स्वास्थ्य और दिवस सब हर बार से अलग है। कोरोना महामारी ने विश्व के स्वास्थ्य को जकड़ रखा है। स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान पर खेलकर मानवता की सेवा कर रहे हैं। इंसानी ज़िन्दगियों को ‘देवदूतों’ की तरह बचाने में जुटे हैं। इन ‘देवदूतों’ काे आज हमारा सहयोग चाहिए। और वह हम कैसे कर सकते हैं, ये आज के ‘दिवस’ पर सीखने-समझने का मौका है। सहयोग की मिसाल टैक्सास (अमेरिका) के अल्बर्ट कोनर ने पेश की है।
भाजपा ने कहा है कि महाराष्ट्र को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पार्टी के लिये झटका नहीं है और इससे सदन में सभी दलों की स्थिति स्पष्ट हो जायेगी. शीर्ष अदालत ने महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार को कल बहुमत परीक्षण का आदेश दिया है. भाजपा के प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा, ‘संविधान के मामले में कोई भी न्यायिक फैसला किसी राजनीतिक दल के लिये झटका नहीं हो सकता है. न्यायिक आदेश संविधान को मजबूत बनाते हैं.’