पिछले पन्ने

भारत रत्न नानाजी देशमुख

नानाजी देशमुख, जिनका ‘ग्राम-स्वराज’ आज के ‘आत्मनिर्भर भारत’ की राह दिखाता है

By डॉक्टर नन्दिता पाठक, दिल्ली से, 11/10/2020 - रवि, 10/11/2020 - 10:27

भारत में छह लाख से अधिक गाँव हैं। देश की अधिकांश जनसंख्या इन्हीं गाँवों में रहती है। हालाँकि वर्तमान दौर में गाँवों की बड़ी आबादी रोजगार के लिए शहरों की ओर पलायन कर रही है। इससे शहरों पर आबादी का बोझ बढ़ रहा है। इसका असर या कहें कि विपरीत प्रभाव हमारे देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। अभी जब कोरोना महामारी का संक्रमण रोकने के मकसद से पूरे देश में तालाबन्दी हुई, तब हम सबको इन विपरीत प्रभावों की भयावहता का कुछ अंदाज़ भी हुआ। हमने लाखों ग्रामवासियों को पाँव-पाँव, पीड़ा भोगते हुए, शहरों से अपने गाँवों, घरों की तरफ़ लौटते देखा। इस सफर में हजारों लोग रेल की पटर

प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार)

अब रेल छूटने से पाँच मिनट पहले तक आरक्षित टिकट मिल सकेगा, 5 सूचनाएँ

By टीम डायरी, 9/10/2020 - शनि, 10/10/2020 - 00:00

भारतीय रेल की ओर से शनिवार, 10 अक्टूबर से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीटों की आरक्षण व्यवस्था में कुछ बदलाव किया जा रहा है। इस बदलाव के तहत अब आरक्षण-तालिका (Reservation Chart) दो बार जारी की जाएगी। पहली स्टेशन से रेल छूटने के निर्धारित समय से चार घंटे पहले। पहली आरक्षण तालिका जारी किए जाने के बाद भी अगर सीटें खाली रह जाती हैं या किसी कारण से हो जाती हैं, तो उनको भरने का एक और प्रयास किया जाएगा। इस तरह की सीटें रेल छूटने के निर्धारित समय से

स्वर्गीय रामविलास पासवान (तस्वीर साभार)

केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, पाँच सूचनाएँ

By टीम डायरी, 8/10/2020 - गुरु, 10/08/2020 - 23:01

केन्द्र सरकार में उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया है। वे 74 साल के थे। गुरुवार, आठ अक्टूबर को उन्होंने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अन्तिम सॉंस ली। कुछ दिनों पहले ही उनके दिल की शल्य चिकित्सा (Operation) हुई थी। पासवान के निधन की उनके पुत्र और लोकजनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने पुष्टि की है। रामविलास पासवान

नोबेल में इतिहास बनाने वाली महिला वैज्ञानिक

इतिहास में पहली बार विशेष श्रेणी में दो महिलाओं को नोबेल, पुरुष एक भी नहीं, पाँच सूचनाएँ

By टीम डायरी, 7/10/2020 - गुरु, 10/08/2020 - 00:40

नोबेल पुरस्कारों के इतिहास में बुधवार,सात अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक रहा। रसायन शास्त्र से सम्बद्ध विशिष्ट श्रेणी में दो महिलाओं काे इस पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। इस श्रेणी में किसी पुरुष को सम्मान के लिए नहीं चुना गया। इन महिला वैज्ञानिकों का नाम है- जेनिफर ए. डॉडना (Jennifer A.

प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार)

क्या डोनाल्ड ट्रम्प कोरोना पर ‘चुनावी जोख़िम’ ले रहे हैं?

By टीम डायरी, 6/10/2020 - मंगल, 10/06/2020 - 09:46

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बारे में सूचना है कि वे सोमवार को (अमेरिकी समयानुसार) कोरोना संक्रमण के बावज़ूद अपने आधिकारिक निवास ‘व्हाइट हाउस’ (White House) लौट आए हैं। इससे पहले वे चार दिन तक सेना के अस्पताल (Walter Read National Medical Center) में भर्ती रहे। लेकिन चिकित्सकों ने उनके कहने पर ही उन्हें वहाँ से छुट्‌टी दे दी। 

प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार)

क्या डोनाल्ड ट्रम्प अब चीन के लिए नई मुसीबत बन सकते हैं?

By टीम डायरी, 5/10/2020 - सोम, 10/05/2020 - 11:44

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया कोरोना संक्रमित हैं। इस सिलसिले में व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति भवन) के मुख्य अधिकारी मार्क मीडोज़ के हवाले से आई सूचना की मानें तो ट्रम्प की हालत बिगड़ रही है। उन्हें बुखार है और उनके खून में ऑक्सीजन का स्तर पर भी काफी कम हो गया है। इसी आधार पर अब आशंका जताई जा रही है कि ठीक होने के बाद ट्रम्प चीन के लिए नई मुसीबत बन सकते हैं?

लद्दाख में तैनात चीनी सेना की तस्वीर (साभार)

क्या लद्दाख के मोर्चे पर तैनात चीन की सेना में पाकिस्तानी सैनिक भी हैं?

By टीम डायरी, 5/10/2020 - सोम, 10/05/2020 - 11:43

क्या लद्दाख के मोर्चे पर महीनों से भारत के लिए चुनौती बनकर खड़ी चीन की सेना में पाकिस्तान के सैनिक भी शामिल हैं?

प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार)

जेईई एडवांस के नतीजे और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के घर सीबीआई छापा

By टीम डायरी, 5/10/2020 - सोम, 10/05/2020 - 11:42

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में दाख़िले के लिए इस साल आयोजित की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा- अग्रिम (JEE-Advance) का नतीज़ा सोमवार, पाँच अक्टूबर को घोषित कर दिया गया है। ये परीक्षा बीती 12 सितम्बर को हुई थी। अभ्यर्थी अपने नतीजे़े अधिकृत वेबसाइट  jeeadv.nic.in. पर जाकर देख सकते हैं। इस परीक्षा में दो प्रश्न पत्र थे। इनमें से 1,51,311

प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार)

पिंकटूबर : भारत की महिला हॉकी टीम स्तन कैंसर के ख़िलाफ़ लड़ाई के मैदान में!

By टीम डायरी, 5/10/2020 - सोम, 10/05/2020 - 08:38

भारतीय महिला हॉकी टीम ने प्रशंसनीय पहल की है। ऐसी, जो आम आदमी के ‘सरोकार’ से जुड़ी है। ओलम्पिक चैनल (olympicchannel) नाम की वेबसाइट के मुताबिक भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य देश में ‘स्तन कैंसर’ के ख़िलाफ़ जागरुकता अभियान का हिस्सा बन रही है। यह अभियान ‘आरोग्य’ नाम का एक ग़ैरलाभकारी संगठन चला रहा है। यह संगठन कैंसर के इलाज से जुड़े शोध में भी शामिल है। संगठन के संस्थापक डॉक्टर प्रियांजलि दत्ता और ध्रुव काकेर हैं। 

प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार)

आज का दिन वायरस यानि विषाणुओं की तारीफ़ का, जानते हैं क्यों?

By नीलेश द्विवेदी, भोपाल मध्य प्रदेश से, 3/10/2020 - शनि, 10/03/2020 - 23:37

विषाणु (Virus) हमारे जीवन में सिर्फ़ विष यानि नकारात्मकता नहीं लाते। वे हमें काफी कुछ सकारात्मक भी देते हैं। बल्कि कुछ विषाणु तो अच्छे ही माने जाते हैं। मतलब कि वे हमारी सेहत, शरीर के लिए फायदेमन्द (Good Virus) होते हैं। वहीं जो ख़तरनाक होते हैं, घातक और मारक होते हैं, जैसे कि कोरोना, उनका भी दूसरा पहलू सकारात्मकता से भरपूर है। ऐसे विषाणु भी हमारे लिए कई अच्छे बदलावों के माध्यम बनते हैं। 

पृष्ठ

 की  सदस्यता लें!