डायरीवाणी (पॉडकास्ट)

एक प्रयास ‘छोटा सा’... ज्ञान की गोली का!

देवांशी वशिष्ठ, दिल्ली से, 28/12/2021

छोटी सी बच्ची का बड़ा सा काम। ‘नॉलेज पिल्स’ यानि ज्ञान की गोली के रूप में। दिल्ली से देवांशी वशिष्ठ ने यह कोशिश शुरू की है। #अपनीडिजिटलडायरी के पाठकों को ‘नॉलेज पिल्स’ देने। इसमें सामान्य ज्ञान की कुछ चुनिन्दा घटनाओं की जानकारी वे दे रही हैं। भाषा अंग्रेजी है उनकी। क्योंकि उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि अंग्रेजी माध्यम वाली है। हालाँकि यह अंग्रेजी ऐसी नहीं जो समझी न जा सके। देवांशी की कोशिश होगी कि वे रोज इस तरह की नॉलेज पिल्स डायरी के पाठकों को दे सकें। फिर भी वे अभी छोटी हैं तो सम्भव है, कभी सिलसिला चूके भी। हालाँकि डायरी के पाठकों का स्नेह उन्हें भरपूर मिला तो उनका प्रोत्साहन बढ़ेगा और

प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार)

मन का हो...ये हमेशा क्यों नहीं अच्छा?

रैना द्विवेदी, भोपाल, मध्य प्रदेश से, 26/7/2021

हिन्दी फिल्मों के बड़े अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर अपने जीवन का एक किस्सा सुनाया करते हैं। वे बताते हैं, “मैं छोटा ही था, जब बाबूजी ने जब मुझे जीवन के एक विचलित मोड़ पर ये सीख दी थी- मन का हो तो अच्छा, न हो तो ज्यादा अच्छा। उस वक्त मेरी समझ में नहीं आया कि जो मन का न हो वो ज्यादा अच्छा कैसे हो सकता है? लेकिन बाद में जब उन्होंने समझाया तो समझ गया कि अगर तुम्हारे मन का नहीं हो रहा है, तो समझो ईश्वर के मन का हो रहा है। और ईश्वर हमेशा तुम्हारा अच्छा ही चाहेंगे, इसलिए ज्यादा अच्छा।” 

ओ मानसून के मन, सुन...

देवांशी वशिष्ठ, दिल्ली से, 14/7/2021

प्रिय मानसून, 

कहाँ हो तुम? तुम्हें मालूम भी है, कब से यहाँ सब तुम्हारी राह देख रहे हैं? अब और देर मत करो आ जाओ। मैंने अख़बारों में तो पढ़ा था कि तुम इस बार जल्दी आ रहे हो। जून तक आ जाओगे। लेकिन यहाँ तो जुलाई भी एक-एक दिन बीतता जा रहा है और तुम्हारी कोई खोज ख़बर ही नहीं।

कल मैंने एक छोटी-सी गुहार लगाई तो तुम एक फुहार देकर लौट गए। फिर ढाक के वही तीन पात। 

प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार)

तेज गए तो भटक जाओगे, धीरे गए तो पहुँच जाओगे!

टीम डायरी, 27/5/2020

आचार्य रजनीश ‘ओशो’ के प्रवचनों का हिस्सा है, ये ऑडियो। एक बौद्ध कथा के जरिए वे बता रहे हैं, ‘तेज गए तो भटक जाओगे, धीरे गए तो पहुँच जाओगे।’

वे ध्यान दिला रहे हैं कि अगर हमें कुछ साधना है तो हमारी गति धीमी होनी चाहिए। क्योंकि तेज गति से हम सिर्फ़ क्षणभंगुर भौतिक सुख-सुविधाएँ, पद, पैसा आदि ही हासिल कर सकते हैं। सुख और शान्ति नहीं। आनन्द नहीं। 

एक और उदाहरण देते हुए वे कह रहे हैं, अगर बड़े पेड़ की तरह कद हासिल करना है, अपनी छाँव में जीवों को आसरा देना है, उन्हें मधुर फल देना है, सालों-साल टिके रहना है, तो धीरे-धीरे बढ़ना होगा। एकदम फर्राटे से नहीं। 

माँ की ममता, घर की विवशता और डॉक्टर का फ़र्ज़

शिखा पांडे, अहमदाबाद, गुजरात से, 12/4/2021

जीवन में कई बार छोटी-छोटी कहानियाँ बड़ी सीख दे जाती हैं। लेकिन वे कहानियाँ सबसे सुन्दर होती हैं, जो इंसानियत का पाठ पढ़ाती हैं।

इस छोटी-सी कहानी को सुनकर महसूस किया जा सकता है कि हमें किस तरह सबसे पहले अपने कर्त्तव्य पर ध्यान देना चाहिए। पैसा तो आना-जाना है। इस पल किसी हाथ में है, तो अगले में और के हाथ में होगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार)

कुछ ऐसा कीजिए उपाय, सारी कड़वाहट दूर हो जाए

आकाश कुमार सिंह, छपरा, बिहार से, 28/3/2021

होली त्यौहार है रंग का, उमंग का। पर अगर दिलों में कड़वाहट घुली हो तो जीवन में न कोई उमंग रह जाती है, न रंग। इसीलिए हर साल होली आती है। हमारे बीच की कड़वाहट मिटाने के लिए। रंग और उमंग चढ़ाने के लिए। हालाँकि एक होली के दिन तो शायद यह सम्भव हो भी जाता हो, मगर क्या साल के पूरे 365 दिन, हर दिन हम कड़वाहट भूलकर रंग, उमंग के साथ रह पाते हैं? ज़वाब इसका बहुतों के लिए मुश्किल हो सकता है। 

प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार)

जीभ की उम्र लम्बी क्यों होती है?

शिखा पांडे, अहमदाबाद, गुजरात से, 28/2/2021

जीभ की उम्र लम्बी क्यों होती है? बहुत प्रासंगिक और रोचक-सोचक सा सवाल है। ज़वाब सोचना चाहें तो सोच सकते हैं। अगर सुनना चाहें तो यह कहानी सुनी जा सकती है। छोटी है, पर सवाल का ज़वाब पूरा देती है। 

प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार)

किसी का पत्थर, किसी के लिए हीरा

शिखा पांडे, अहमदाबाद, गुजरात से, 5/2/2021

कई बार कहा सुना गया है कि ‘हीरे की कीमत, जौहरी ही जानता है’। लेकिन क्या हमने इसी कहावत के दूसरे पहलुओं को भी जाना-समझा है? मसलन, इसका एक दूसरा पहलू कि ‘कोई पत्थर दरअसल हीरा होता ही तब है, जब वह सही हाथों में पहुँचता है।’ और तीसरा ये कि ‘जब तक पहचाना न जाए, तराशा न जाए, पत्थर हीरा नहीं होता।’ बहुत थोड़े से फर्क के साथ कही गई ये तीनों बातें अहमियत बड़ी रखती हैं। अपनी-अपनी, अलहदा। 

पानी की कहानी, पानी की ज़ुबानी : मैं जल... मैं कल... मुझे सुनिए... मैं घायल!

देवांशी वशिष्ठ, दिल्ली से, 17/1/2021

मैं, जल, आपका प्राण। मेरी एक घूँट में ही जन्नत का आराम मिलता है। जब आप मुझे पीते हैं तो पानी हो जाता हूँ। जब सूर्य को चढ़ाते हैं, तो जल। मैं पंचमहाभूतों में से एक हूँ, जिनसे सृष्टि की रचना हुई है। मेरे बिना सब सून है। इसीलिए रहीम कह गए हैं... रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून। पानी गए न ऊबरे, मोती, मानुष, चून।।

प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार)

रसूब, दिल बड़ा होने से बढ़ता है या दिमाग चढ़ा होने से?

रैना द्विवेदी, भोपाल, मध्य प्रदेश से, 6/1/2021

निश्चित रूप से यह एक बड़ा सवाल है कि हमारा रसूख यानि ‘स्टेटस’ सही मायने में आखिर बड़ा कैसे होता है? हमारा दिल बड़ा होने से या दिमाग चढ़ा होने से?

पृष्ठ

डायरीवाणी (पॉडकास्ट) की  सदस्यता लें!