सूचना

इज़रायल और बहरीन के शासन प्रमुख (तस्वीर : साभार)

चीन द्वारा बंधक भारतीयों को छोड़ने सहित पाँच सूचनाएँ

टीम डायरी ; 12/9/2020

चीन ने अपने यहाँ बंधक बनाए गए पाँच भारतीयों को रिहा कर दिया है। ये सभी अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर बसे एक गाँव से बीते एक सितम्बर से लापता थे। बाद में पता चला कि ये चीन के इलाके में चले गए हैं। वहाँ इन्हें भारतीय जासूस होने के सन्देह में पकड़ लिया गया था। हालाँकि बाद में राजनयिक स्तर पर चली बातचीत के बाद इन सभी को रिहा करने पर सहमति बन गई। एनडीटीवी के मुताबिक भारतीय सेना ने एक बयान जारी कर पाँचों भारतीय नागरिकों को रिहा किए जाने की पुष्टि

प्रणब मुखर्जी

पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ प्रणब मुखर्जी का निधन

टीम डायरी ; 31/8/2020

देश के पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ प्रणब मुखर्जी का सोमवार, 31 अगस्त को निधन हो गया। वे 84 साल के थे। इसी महीने उन्हें दिल्ली स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहाँ उनके मस्तिष्क की शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) हुई थी। उसके बाद से उनकी हालत लगातार ख़राब होती गई। आख़िरी समय में उनके फेंफड़ों में संक्रमण हो गया था। इससे उनकी हालत में सुधार हो पाना सम्भव नहीं हो सका। 

शिंज़ो आबे, जापान के निवर्तमान प्रधानमंत्री

जापान : शिंज़ो आबे ने प्रधानमंत्री पद छोड़ने की घोषणा की

टीम डायरी ; 28/8/2020

जापान के प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे ने पद छोड़ने की घोषणा की है। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “अगर मैं लोगों के लिए बेहतर फ़ैसले नहीं ले सकता, तो प्रधानमंत्री भी नहीं रह सकता। इसीलिए मैंने अपना पद छोड़ने का निर्णय किया है।”

पृष्ठ

सूचना की  सदस्यता लें!