देश की कई रेलगाड़ियों में अब सामान्य शयनयान डिब्बे (Sleeper Coach) दिखाई नहीं देंगे। इन डिब्बों को चरणबद्ध तरीके से बाहर किया जाएगा। इनकी जगह वातानुकूलित (Airconditioned) शयनयान लगाए जाएँगे। यह व्यवस्था उन रेलगाड़ियों में की जाएगी, जो 130 किलोमीटर प्रतिघंटा या उससे तेज रफ़्तार से चलेंगी। हालाँकि इस बन्दोबस्त के बाद भी इन रेलगाड़ियों में यात्री किराया इतना नहीं ब
भारतीय रेल की ओर से शनिवार, 10 अक्टूबर से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीटों की आरक्षण व्यवस्था में कुछ बदलाव किया जा रहा है। इस बदलाव के तहत अब आरक्षण-तालिका (Reservation Chart) दो बार जारी की जाएगी। पहली स्टेशन से रेल छूटने के निर्धारित समय से चार घंटे पहले। पहली आरक्षण तालिका जारी किए जाने के बाद भी अगर सीटें खाली रह जाती हैं या किसी कारण से हो जाती हैं, तो उनको भरने का एक और प्रयास किया जाएगा। इस तरह की सीटें रेल छूटने के निर्धारित समय से
केन्द्र सरकार में उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया है। वे 74 साल के थे। गुरुवार, आठ अक्टूबर को उन्होंने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अन्तिम सॉंस ली। कुछ दिनों पहले ही उनके दिल की शल्य चिकित्सा (Operation) हुई थी। पासवान के निधन की उनके पुत्र और लोकजनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने पुष्टि की है। रामविलास पासवान
नोबेल पुरस्कारों के इतिहास में बुधवार,सात अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक रहा। रसायन शास्त्र से सम्बद्ध विशिष्ट श्रेणी में दो महिलाओं काे इस पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। इस श्रेणी में किसी पुरुष को सम्मान के लिए नहीं चुना गया। इन महिला वैज्ञानिकों का नाम है- जेनिफर ए. डॉडना (Jennifer A.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में दाख़िले के लिए इस साल आयोजित की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा- अग्रिम (JEE-Advance) का नतीज़ा सोमवार, पाँच अक्टूबर को घोषित कर दिया गया है। ये परीक्षा बीती 12 सितम्बर को हुई थी। अभ्यर्थी अपने नतीजे़े अधिकृत वेबसाइट jeeadv.nic.in. पर जाकर देख सकते हैं। इस परीक्षा में दो प्रश्न पत्र थे। इनमें से 1,51,311
उत्तर प्रदेश में हाथरस के चंदपा गाँव में एक 20 साल की युवती से सामूहिक बलात्कार और उसके बाद बेरहमी से उसकी हत्या किए जाने के मामले की जाँच विशेष दल (एसआईटी) करेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि तीन सदस्यों की एसआईटी सात दिन के भीतर जाँच रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट को सौंपी जाएगी। ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके। बीती 14 सितम्बर को दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाली पीड़ित युवती पर ऊँची जाति के कुछ लोगों ने हमला किया था। उस वक्त युवती अपनी माँ का हाथ बँटाने के लिए खेत में आई हुई थी। तभी उसे आरोपियों ने उठा
मथुरा की अदालत में भगवान कृष्ण की ओर से मुकदमा दायर किया गया है। द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, वकील हरिशंकर जैन और विष्णु जैन के जरिए रंजना अग्निहोत्री और छह अन्य भक्तों ने याचिका लगाई है। इस याचिका में ‘नाबालिग’ श्रीकृष्ण विराजमान को ‘वादी’ बनाया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ़ बोर्ड और कृष्ण जन्मभूमि से लगी शाही मस्जिद ईदगाह की प्रबन्ध समिति काे ‘प्रतिवादी’ बनाया गया है। याचिका में भगवान कृष्ण क
बिहार विधानसभा के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शुक्रवार, 25 सितम्बर को बताया गया कि बिहार में तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण में तीन नवम्बर को 94 सीटों पर वोट डाले जाएँगे। जबकि तीसरे चरण में सात नवम्बर को बाकी 78 सीटों पर मतदान प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। राज्य विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। इनके लिए
कोरोना संक्रमण से रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगडी का निधन हो गया है। वे 65 साल के थे। बुधवार, 23 सितम्बर को उन्होंने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अन्तिम साँस ली। यहाँ उनका इलाज चल रहा था। वे 11 सितम्बर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कोरोना महामारी से जान गँवाने वाले अंगडी पहले केन्द्रीय मंत्री हैं। वे कर्नाटक से भारतीय जनता पार्टी के लोक सभा सदस्य थे। उन्होंने 2004 से बेलगावी लाेक सभा सीट से लगातार चार चुनाव जीते थे। उनसे
संसद ने कृषि क्षेत्र में सुधारों से जुड़े दो बड़े विधेयकों को हरी झंडी दे दी है। इनमें पहला- कृषि उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन व सुविधा) अध्यादेश-2020 और दूसरा- मूल्य आश्वासन पर किसान (संरक्षण एवं सशक्तिकरण) समझौता व कृषि सेवा अध्यादेश-2020 है। इन दोनों विधेयकों को रविवार, 20 सितम्बर को राज्य सभा ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। लोक सभा ने इन विधेयकों को 17 सितम्बर को पारित किया था। इनमें से पहले विधेयक में प्रावधान है कि किसान