रोचक-सोचक

प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार)

क्या डोनाल्ड ट्रम्प अब चीन के लिए नई मुसीबत बन सकते हैं?

टीम डायरी, 5/10/2020

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया कोरोना संक्रमित हैं। इस सिलसिले में व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति भवन) के मुख्य अधिकारी मार्क मीडोज़ के हवाले से आई सूचना की मानें तो ट्रम्प की हालत बिगड़ रही है। उन्हें बुखार है और उनके खून में ऑक्सीजन का स्तर पर भी काफी कम हो गया है। इसी आधार पर अब आशंका जताई जा रही है कि ठीक होने के बाद ट्रम्प चीन के लिए नई मुसीबत बन सकते हैं?

लद्दाख में तैनात चीनी सेना की तस्वीर (साभार)

क्या लद्दाख के मोर्चे पर तैनात चीन की सेना में पाकिस्तानी सैनिक भी हैं?

टीम डायरी, 5/10/2020

क्या लद्दाख के मोर्चे पर महीनों से भारत के लिए चुनौती बनकर खड़ी चीन की सेना में पाकिस्तान के सैनिक भी शामिल हैं?

प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार)

डोनाल्ड ट्रम्प का कोरोना संक्रमित होना बताता है कि इस विषाणु से मज़ाक किसी के लिए भी भारी पड़ सकता है?

टीम डायरी, 2/10/2020

अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया के बारे में सूचना आई है कि दोनों कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति भवन (White House) की ओर से इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि भी की गई है। उनके निजी चिकित्सक डॉक्टर सीन कॉनली की ओर से बताया गया है कि फिलहाल दोनों में कोरोना के शुरुआती और हल्के लक्षण हैं। वे अगले कुछ दिनों तक राष्ट्रपति भवन में ही रहेंगे। उनके स्वास्थ्य पर नज़दीकी निगाह रखी जा रही है। 

फिल्म ‘नीचा नगर’ में ज़ोहरा सहगल (तस्वीर साभार : यू-ट्यूब)

न जन्मदिवस, न पुण्यतिथि, फिर गूगल ने आज ज़ोहरा सहगल को क्यूूँ याद किया?

टीम डायरी, 29/9/2020

इन्टरनेट के माध्यम से गूगल पर जब हम कुछ तलाशने जाते हैं तो ‘सर्च बॉक्स’ (जहाँ खोजी जा रही चीज के बारे में कुछ लिखा जाता है) के ऊपर एक तस्वीर सी होती है। इस पर अक्सर अंग्रेजी में गूगल ही लिखा होता है। इसे ‘डूडल’ कहा जाता है। ‘डूडल’ का अर्थ वैसे तो कामचोर, आलसी आदि से लगाया जाता है। लेकिन एक अन्य अर्थ ‘मसक’ यानि राजस्थानी बीन भी होता है। सम्भव है, गूगल ने इसी मसक बाजे को ध्यान में रखकर इसे ‘डूडल’ नाम दिया हो। यह काम भी ‘मसक’ की तरह ही करता है। जैसे बीन हमारा ध्यान खींचती है। वैसे ही ‘डूडल’ भी अधिकांश मौकों पर इन्टरनेट का इस्तेमाल करने वालों का ध्या

राधाष्टमी : ‘या कन्या के आगैं कोटिक बेटन को अब मानैं’

टीम डायरी ; 26/8/2020

हिन्दु पंचांग के अनुसार आज राधाष्टमी है। यानि वह दिन, जब मधुरा के बरसाना कस्बे में, मुखिया वृषभान राय के घर ‘राधा जी’ ने जन्म लिया था। पूरे बृज में इस दिन को बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। देशभर के तमाम कृष्ण मन्दिरों में भी विशेष आयोजन होते हैं। क्योंकि ‘राधा’ कोई सामान्य किशोरी नहीं मानी जातीं। उन्हें श्रीकृष्ण की परम प्रेयसी का दर्जा हासिल है। बल्कि उनसे भी ऊपर मानी जाती हैं। राधा जी के जन्म और इसके बाद उनकी छठी पूजा आदि के मौके पर गाए जाने वाले पदों में इसका स्पष्ट उल्लेख है। जैसे- नीचे दिए गए इस पद में ख़ास तौर पर कहा गया है, “या कन्या के आगैं, कोटिक बेटन को अब मानैं...”। मतलब- करोड़

रचना ऐसी अद्भुत हो तो क्या शीटी बजाना तब भी बुरा होगा?

टीम डायरी ; 19/8/2020

शीटी बजाना आम तौर पर अच्छा नहीं माना जाता। अक्सर बड़े-बुज़ुर्ग ऐसा करने से छोटों को रोकते हैं। कई बार शीटी के चक्कर में पिटने-पीटने की नौबत भी आ जाती है। लेकिन ऐसी आम धारणा को इस वीडियो में प्रदर्शित रचनात्मकता पूरी तरह छिन्न-भिन्न करती है।

यह वीडियो ‘इंडियन व्हिशलर्स एसोसिएशन’ के यू-ट्यूब चैनल से लिया गया है। ये संगठन उन लोगों का है, जिन्होंने शीटी बजा-बजाकर सुर-संगीत को साध लिया है। वह भी इस स्तर पर कि देखने-सुनने वाले के मुँह से ‘वाह’ निकल उठे। इतना कि दूरदर्शन जैसे राष्ट्रीय चैनल पर भी इनकी शीटियों से निकली रचना का प्रदर्शन किया जाने लगे।

जब कोई ‘दोहरे चरित्र’ के साथ चीन की चुनौती से निपटने की बात करे, तो हँसी क्यूँ न आए भला?

10/7/2020

शुरुआत ताज़ातरीन दो घटनाओं से। अभी आठ तारीख़ की बात है। ख़ुद को राष्ट्रवादी कहने-समझने वाले एक संगठन का सन्देश व्हाट्स ऐप पर प्रसारित हुआ। यह कई समूहों में और तमाम पत्रकारों, बुद्धजीवियों, आदि के पास पहुँचा। लिखा था, “भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर विचार के लिए ऑनलाइन परिचर्चा आयोजित की गई है। ज़ूम एप्लीकेशन पर। तारीख- नौ जुलाई, दोपहर बाद तीन बजे से।”

Pages

Subscribe to रोचक-सोचक