डायरी की सबसे पठनीय श्रृंखलाओं में से एक, एकांत की अकुलाहट का दिन बदला

जाने-माने लेखक संदीप नाईक जी की 'एकांत की अकुलाहट' श्रृंखला का हम दिन बदल रहे हैं। इस श्रृंखला की अगली कड़ियॉ॑ अब हर शनिवार को आया करेंगी। #अपनीडिजिटलडायरी के पाठक-सहभागियों के आग्रह का सम्मान करते हुए यह फ़ैसला लिया गया है। 

डायरी से जुड़े कई लोगों का कहना था कि दो पठनीय श्रृंखलाओं को हम एक के बाद एक लगा रहे हैं। पहले मंगलवार को अनुज राज पाठक की 'भारतीय दर्शन' श्रृंखला। फिर अगले ही दिन संदीप जी की 'एकांत की अकुलाहट'। लेकिन अगर इनके बीच दो-तीन दिन का अन्तराल होता तो बेहतर रहता।

लिहाज़ा 'टीम डायरी' की इच्छा का सम्मान हमें करना ही था। आख़िर डायरी अपने पाठक-सहभागियों से ही तो है। 
 

नई टिप्पणी जोड़ें

Plain text

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a> <em> <strong> <cite> <blockquote> <code> <img> <h2> <h1> <h3> <div> <span> <section> <b> <ul> <ol> <li> <dl> <dt> <dd> <p> <table> <td> <tr><iframe>