हुनर

विजयादशमी, 24 राग...एक विजया-स्तुति!

टीम डायरी, 15/10/2021

विजया दशमी पर शक्ति की आराधना का इससे बेहतर तरीका शायद ही कोई दूसरा हो सकता है। इस वीडियो में दिख रहीं गायिका सावनी शेंडे हैं। वरिष्ठ और आला दर्ज़े की दक्ष भारतीय शास्त्रीय गायिका। उन्होंने माँ दुर्गा की आराधना का ये नायाब नमूना अपने यू-ट्यूब चैनल पर पेश किया है। #अपनीडिजिटलडायरी ने संगीत, साहित्य, कला, संस्कृति के प्रति अपने ‘सरोकार’ की वजह से साभार इसे अपने पन्नों पर दर्ज़ किया है

वैष्णवी द्विवेदी (तस्वीर साभार)

शरद शिव-स्तुति उत्सव

टीम डायरी, 30/10/2020

शरद पूर्णिमा पर भगवान कृष्ण को खीर का भोग लगाना। वृन्दावन की गोपियों के साथ उनके महारास को याद करना। उन्हें नौका विहार कराना। ये सब साल-दर-साल होता आया है। पर क्या कभी इस अवसर पर भगवान शिव की स्तुति के बारे में सोचा गया? शायद नहीं। या सोचा भी गया होगा तो बहुत कम। भाेपाल, मध्य प्रदेश से वैष्णवी द्विवेदी ने यह सोचा है। शरद पूर्णिमा का उत्सव और शिव की स्तुति। शरद-शिव-स्तुति-उत्सव। भरतनाट्यम के माध्यम से।

पाँच साल की ये बच्ची बड़ों के लिए भी ‘बड़ी मिसाल’ है!

टीम डायरी ; 16/8/2020

चेन्नई की रहने वाली पाँच साल की बच्ची संजना, तीरन्दाजी के अपने ‘हुनर’ की वज़ह से फिर चर्चा में है। उसने अभी 15 अगस्त के दिन हवा में उल्टे लटककर लगातार 111 तीर छोड़कर निशाना लगाया है। वह भी महज 13 मिनट 15 सेकेंड में। इस तरह उसने गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए अपना दावा पेश किया है। यहाँ दिए जा रहे वीडियो में उसका यह कारनामा देखा जा सकता है। संजना के कोच शिहान हुसैनी की मानें तो किसी युवा पेशेवर तीरन्दाज ने भी अब तक ऐसा कमाल नहीं किया है। वैसे यह पहली बार नहीं है, जब संजना ने तीरन्दाज़ी में इस तरह का प्रदर्शन किया हो। साल 2018 में जब वह महज़ साढ़े तीन साल की थी,

Subscribe to हुनर