डायरीवाणी (पॉडकास्ट)

ज्ञान की गोली! मकर संक्रान्ति यानी परिवर्तन की शुरुआत

देवांशी वशिष्‍ठ, दिल्ली से, 14/01/2022

आज के बुलेटिन में जानिएः 

  • मकर संक्रान्ति के बारे में
  • देशभर में कैसे मनाते हैं संक्रान्ति
  • गणतंत्र दिवस पर कौन होंगे मुख्य अतिथि
  • कैसी चल रही हैं उत्सव की तैयारियां
  • वीर गाथा प्रोजेक्ट के लिए चुने गए 25 युवा छात्र
  • और माया एंजिलो ने कैसे रचा इतिहास

तस्वीर राजस्ठान के जैसलमेर की है। राजस्थान डायरेक्ट से साभार। 

ज्ञान की गोली! अब बिना वीज़ा के कीजिए 60 देशों की यात्रा

देवांशी वशिष्‍ठ, दिल्ली से, 13-01-2022

आज के बुलेटिन में सुनिएः

ज्ञान की गोली : सीबीएसई ने बताया- 10वीं, 12वीं के परीक्षा पैटर्न में बदलाव नहीं!

देवांशी वशिष्ठ, दिल्ली से, 6/1/2022

आज के बुलेटिन में जानिए

  • 15 साल से ऊपर से सभी बच्चों से वैक्सीन लगवाने की अपील, अपनी मिसाल के साथ। 
  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (CBSE) की ओर से 10-12वीं के बच्चों के लिए जारी स्पष्टीकरण। 
  • ओएनजीसी की नई चेयरमैन।

ऐसे ही कुछ अपडेट जानते हैं देवांशी से। 

विशेष आग्रह : #अपनीडिजिटलडयरी से जुड़े नियमित अपडेट्स के लिए डायरी के टेलीग्राम चैनल (जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें) से भी जुड़ सकते हैं।    

ज्ञान की गोली! चीन का नया सीमा कानून, हमारी 15 जगहों के नाम बदलने का दुस्साहस

देवांशी वशिष्ठ, दिल्ली से, 5/1/2022

आज के बुलेटिन में जानिए

  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) से क्या खबर आ रही  है।
  • चीन ने अरुणाचल प्रदेश की 15 जगहों के नाम बदल दिए, कैसे
  • क्या कहता है, चीन का नया कानून और कब से हुआ लागू

ऐसे ही कुछ अपडेट जानते हैं देवांशी से। फोटो एचटी से साभार। 

विशेष आग्रह : #अपनीडिजिटलडयरी से जुड़े नियमित अपडेट्स के लिए डायरी के टेलीग्राम चैनल (जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें) से भी जुड़ सकते हैं।    

ज्ञान की गोली..आज आग्रह, कोरोना टीका नहीं लगा हो, जल्द लगवा लें, बेहतर होगा

देवांशी वशिष्ठ, दिल्ली से, 4/1/2022

#अपनीडिजिटलडायरी के पाठकों से #नॉलेजपिल्स में देवांशी आज कुछ नई-पुरानी जानकारियों के साथ एक मौजूँ सा आग्रह कर रही हैं- जल्द से जल्द कोरोना टीका लगवा लेने का। कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप की वजह से संक्रमण के मामले पूरे देश में तेजी से बढ़ रहे हैं। ओमिक्रॉन का पता सबसे पहले जिस दक्षिण अफ्रीका में लगाया गया था, वहीं से खबर ये भी है कि हमारे शरीर को कोरोना टीका लगवाने से मदद मिल रही है। इससे वह ओमिक्रॉन से मुकाबला करने में अधिक सक्षम हुआ है। लिहाजा, टीका अगर नहीं लगा है, तो जल्द लगवा लेने में ही भलाई है। 

   

ज्ञान की गोली..आज बात पढ़ने-लिखने, खेलने-खुलने की

देवांशी वशिष्ठ, दिल्ली से, 3/1/2022

#अपनीडिजिटलडायरी के पाठकों को #नॉलेजपिल्स में देवांशी आज बता रही हैं, पढ़ने-लिखने की बातें। खेलने-खुलने की बातें। जैसे- देश के शिक्षा मंत्री ने एक अभियान शुरू किया है, ‘पढ़े भारत, बढ़े भारत’। बच्चों में यह अच्छी किताबें पढ़ने का रुझान विकसित करने के लिए चलाया जाने वाला अभियान है। ऐसे इस साल फुटबॉल विश्व कप जैसी कुछ बड़ी प्रतियोगिताओं की जानकारी भी   

ज्ञान की गोली..आज बात नए साल के ऐसे संकल्पों’ की, जो पूरे हो सकते हैं

देवांशी वशिष्ठ, दिल्ली से, 1/1/2022

#अपनीडिजिटलडायरी के पाठकों को #नॉलेजपिल्स में देवांशी आज बता रही हैं, नए साल के ऐसे संकल्पों की जो पूरे हो सकते हैं। जैसे- महीने में कम से कम एक किताब पढ़ना, डायरी लिखना, अपने अपनों को ख्याल रखना, उनके साथ अधिक से अधिक वक्त बिताना। ताकि हमारी जिंदगी में कुछ मिठास, थोड़ी खुशी घुल सके। 

ऐसे ही कुछ और.. जानते हैं देवांशी से। 

ज्ञान की गोली.. आज बात उनकी जो 2021 में सुर्खियों में रहे

देवांशी वशिष्ठ, दिल्ली से, 31/12/2021

#अपनीडिजिटलडायरी के पाठकों को #नॉलेजपिल्स में देवांशी आज बता रहीं हैं उनके बारे में, जो इस साल सुर्खियों में रहे। सुर्खियाँ बने। जैसे- भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, जिन्होंने ओलंपिक में पहली बार भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) जैसी प्रतिस्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। सुंदर पिचई, कमला हैरिस जैसे भारतवंशी भी इस सूची में हैं। जिन्होंने अपनी उपलब्धियों से भारत को कई बार गर्व करने का अवसर दिया।  

ऐसे ही कुछ लोगों के बारे में, जानते हैं देवांशी से।

ज्ञान की गोली.. आज बात साल 2021 के कुछ नवाचारों की

देवांशी वशिष्ठ, दिल्ली से, 30/12/2021

#अपनीडिजिटलडायरी के पाठकों को ‘नॉलेज पिल्स’ में देवांशी बता रहीं इस साल के कुछ चर्चित नवाचारों के बारे में। जैसे- एलजी का ओएलईडी टीवी। यह पलँग के पैरहाने पर फिट हो जाता है। यानि हम बिस्तर पर लेटे-लेटे आराम फरमाते हुए टीवी पर पसन्दीदा कार्यक्रम देख सकते हैं। ज़रूरत पड़े तो इसी टीवी को कंप्यूटर जैसा इस्तेमाल कर अपने काम निपटा सकते हैं। और जब नींद आए तो टीवी को पैरहाने में ही धीरे से नीचे सरकाकर खुद भी लम्बी तानकर सो सकते हैं। 

ऐसे ही और भी कुछ नवाचाारों की बात, जानते हैं देवांशी से।

ज्ञान की गोली.. छोटी सी

देवांशी वशिष्ठ, दिल्ली से, 29/12/2021

#अपनीडिजिटलडायरी के पाठकों के लिए ‘नॉलेज पिल्स’ में देवांशी बता रहीं इस साल की प्रमुख प्राकृतिक आपदाओं के बारे में। ख़ास तौर पर वे जो जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वॉर्मिंग आदि के कारण सामनें आईं। जैसे अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यहाँ तक कि भारत के उत्तराखंड में भी जंगलों में लगी भयानक आग। बाढ़, भूकंप, तूफान और इसी तरह की अन्य घटनाएँ भी तमाम हुई हैं। इन घटनाओं से बड़े पैमाने पर जन के साथ धन की भी हानि हुई है। इस नुकसान से जरिए इन घटनाओं ने हमें बताया है कि हम आज नहीं चेते तो आने वाला कल हमारे लिए ही बड़ा मुश्किल होने वाला है। 

Pages

Subscribe to डायरीवाणी (पॉडकास्ट)